गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा। उप्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक शिक्षक संघ के बीते दिन संपन्न हुए त्रयोदश प्रांतीय अधिवेशन व निर्वाचन में देवीपाटन मण्डल से भारी मतों से निर्वाचित प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी व प्रांतीय संयुक्त मंत्री पद पर पवन कुमार सिंह का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के मंडलीय अध्यक्ष परवेज अकरम, मंडलीय संयुक्त मंत्री बृजेश सरोज , जिलाध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री सुधाकर मिश्र, जिला संयुक्त मंत्री कवींद्र मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, अवधेश वर्मा, कमल किशोर नरवरिया, अनूप कुमार तिवारी, सत्येंद्र कुमार कश्यप, गौरव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...