रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा शोक प्रकट किया है। संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की माटी के सच्चे सपूत थे। उन्होंने राज्य की खुशहाली और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और स्वयं को समर्पित कर दिया। गुरुजी के निधन पर संघ की ओर से राममूर्ति ठाकुर, अनूप केशरी, असदुल्लाह, अजय ज्ञानी, राकेश कुमार, संतोष कुमार, अनिल सिंह, प्रभात कुमार, सलीम, कृष्णा शर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.