दरभंगा, दिसम्बर 13 -- बेनीपुर। मध्य विद्यालय अचलपुर के एक शिक्षक व शिक्षिका को अलग-अलग विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति किया गया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड सदस्य दशरथ पासवान एवं ग्रामीणों ने डीईओ को आवेदन देकर इन दोनों के गलत आचरण को देखते हुए स्थानांतरण की मांग की थी। डीईओ के स्तर से कराई गई जांच में मामला सत्य पाते हुए मध्य विद्यालय अचलपुर के शिक्षक मो. राशिद नसीम एवं सपना कुमारी को निलंबित कर दिया गया था। उक्त आदेश के आलोक में बेनीपुर बीईओ ने शिक्षिका सपना कुमारी को मध्य विद्यालय अमैठी एवं शिक्षक मो. राशिद नसीम को मध्य विद्यालय महिनाम में प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया है। प्रभारी बीईओ मणि शंकर कुमार सिंह ने बताया कि मामले को देखने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.