बरेली, जनवरी 3 -- बरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 14 नवंबर के शासनादेश के अनुसार अंतःजनपदीय समायोजन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करें। समीक्षा में कई जनपदों में अब भी शिक्षक विहीन विद्यालय पाए जाने पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। निर्धारित प्रारूप पर चार जनवरी को दोपहर दो बजे तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी पांच जनवरी को दोबारा समीक्षा भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...