सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- उस्का बाजार। कस्बा में स्थित विश्वबंधु संस्कृत विद्यालय घुघुलिया के जर्जर हो चुके भवन के ध्वस्तीकरण के बाद नए भवन के निर्माण प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रविवार को शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान से नए भवन के निर्माण के लिए नींव में ईंट रखकर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिलान्यास करते हुए कहा कि विद्यालय केवल ईंट पत्थर से बनी एक इमारत नहीं है बल्कि हमारे बच्चों के सपनों और एक शिक्षित भवष्यि की आधारशिला है। देश और समाज के उन्नति में भागीदारी सुनश्चित कराती है। इस दौरान प्रबंधक अनूप छापड़िया, प्रधानाचार्य डॉ.दिनेश विश्वकर्मा, निर्मल छापड़िया, नरेंद्र छापड़िया,आनंद छापड़िया, ओंकार पांडेय, राकेश पांडेय, रामेश्वर पाण्डेय, मयंक पांडेय, गोपाल अग्रहरि, महेश छ...