खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बोरना ढाला के पास स्कूल से वापस आने के दौरान हथियार के बल पर लूटी गए बाइक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्ुक्रवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, लूट की घटना के उपयोग की गई बाइक, दो मोबाइल, एक कट्टा, व एक कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला के रहने वाले शिवाकांत सिंह के पुत्र सत्यम सिंह, सुपौल जिले के गढ़बरुआरी के रहने वाले रतन कुमार सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह उर्फ निशांत, दिल्ली के गली नंबर टू गोपाल डेयर के निकट रहने वाले सुंदर सिंह के पुत्र ललित सिंह व चौथम थाना क्षेत्र के विमल सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह शामिल हैं। एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक...