मऊ, जनवरी 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। सीमित संसाधनों वाले सरकारी जूनियर हाईस्कूल को असाधारण पहचान दिलाने वाले शिक्षक राज बहादुर सिंह को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सम्मानित किया। नहर रोड स्थित विद्यालय पहुंचे मंत्री ने शिक्षक को मेडल, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि ऐसे शिक्षक ही सरकारी शिक्षा व्यवस्था की असली ताकत हैं। आज इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं विविध परीक्षाओं में सफल होकर नाम रोशन कर रहे हैं। मंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि जब शिक्षक समर्पित हो तो छोटे कस्बे का विद्यालय भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है। उन्होंने राज बहादुर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन का परिणाम है कि यहां के बच्चे लगातार बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। हाल में घोषित श्रेष्ठा परीक्षा के परिण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.