समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- विद्यापतिनगर। द बिहार टीचर्स - हिस्ट्री मेकर्स के राज्य, प्रमंडल, जिला व प्रखंड स्तरीय समिति का गठन जारी है। इसके अन्तर्गत संस्थापक डॉ. कुमार गौरव ने दरभंगा प्रमंडल स्तरीय 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें मुकुन्द रंजन को अध्यक्ष, कु. छाया राय व लगमणि कुमारी को संयुक्त उपाध्यक्ष, मो. मेराज को सचिव, वसुन्धरा कुमारी, सोनी कुमारी, स्मिता शंकर व श्रीशा सुरभी को संयुक्त उपसचिव, राजनन्दनी को कोषाध्यक्ष एवं जितेन्द्र सिंह व किरण कुमारी को संयुक्त मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। इस कमेटी के गठन का मुख्य उद्देश्य बिहार के सरकारी विद्यालय में कार्यरत एक एक शिक्षकों को इस समूह से जोड़ना एवं उनके अंदर की प्रतिभाओं को इस समूह के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। इस समूह के द्वारा सक्रियता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने ...