लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- सदर विधायक योगेश वर्मा छाउछ छात्रावास पहुंचे। उन्होंने यहां रह रहे छात्रों की समस्याओं को सुना। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन विधायक को सौंपकर शिक्षक भर्ती में प्राविधिक कला को शामिल कराने की मांग की। छात्रावास की समस्याओं को भी छात्रों ने बताया। सदर विधायक को दिए गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि छात्रावास में पानी निकास की समस्या है। इससे गंदा पानी भरा रहता है। वहीं अन्य समस्याएं भी बताईं। छात्रावास अधीक्षक कृष्ण शंकर श्रीवास्तव ने भी पानी निकास की समस्या बताई। विधायक ने समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान छात्रावास के छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.