प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होने जा रही 7466 पदों पर एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) की रेस से हजारों अभ्यर्थी ओवरएज होने के कारण बाहर हो रहे हैं। प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला, योगेश पांडेय और धर्मेंद्र यादव, झांसी की दीपिका तिवारी, बस्ती के अखिलेश कुमार सिंह, अमेठी के आलोक ओझा व राम तीरथ सिंह और बिजनौर की बिश्नोई देवी जैसे हजारों प्रतियोगी छात्र नियमित भर्ती न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मार्च 2018 में एलटी ग्रेड भर्ती निकाली थी। इसके सात साल बाद 28 जुलाई से 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने जा रहे है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सात साल बाद भर्ती निकलने के लिए सिस्टम जिम्मेदार है, उनकी कोई गलती है। ऐसे में उन्हें अधिकतम आयु सीमा में कम से कम पांच साल की छूट मिलनी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.