रुद्रपुर, अगस्त 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला में सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती निरस्त करने की मांग की। पदाधिकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग के उदासीन रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। शिक्षकों ने रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया बहाल करने, स्थानांतरण प्रक्रिया गतिमान करने, चयन प्रोन्नत वेतन निर्धारण पर न्यायालय के हालिया आदेश के अनुसार वेतन वृद्धि लागू करने, माध्यमिक शिक्षकों के लिए वरिष्ठ व कनिष्ठ वेतन निर्धारण संबंधी आदेश जारी करने की मांग उठाई। साथ ही संघ ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को किसी भी हाल में निरस्त करने और अटल आदर्श विद्यालयों में कार्यरत व नवीन चयनित शिक्षकों के गुणांक समान करने की भी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.