उरई, दिसम्बर 9 -- कोंच। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत है बुधवार से हो रही है, लेकिन 55 बच्चों में एक शिक्षामित्र अबरार अहमद हैं और उसकी भी ड्यूटी बीएलओ में है। ड्यूटी ने परीक्षा संचालन पर संकट खड़ा कर दिया है। अधिकांश शिक्षक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तैनात हैं। जिससे विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। ऐसा ही हाल नगर में प्राथमिक विद्यालय भगतसिंह नगर नंबर दो में हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आया है। विद्यालय में एक से कक्षा पांच तक के 55 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय के शिक्षा मित्र अबरार अहमद बताते हैं कि उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। बीएलओ ड्यूटी के साथ साथ विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पूरी करानी है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उन्होंने एक दूसरे स्कूल से शिक्षा मित्र को बुलाया था जो अर्धवार्षिक परीक्षा में अपने व...