मुरादाबाद, फरवरी 16 -- क्षेत्र के भाग संख्या 255 पर तैनात बीएलओ व शिक्षक अमित गुप्ता को उनके बेहतर कार्य आदि के लिए किसान मोर्चा की नगर अध्यक्ष रोशन वारसी व महिलाओं ने बुके आदि देकर सम्मानित किया। सोमवार को बीएलओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा की नगर अध्यक्ष रोशन भारती ने बताया कि वह फतेहपुर नीमरी के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्य करते हैं और उनका कार्य बेहतर है। इसके अलावा बीएलओ के तौर पर उन्होंने अच्छा कार्य किया। इस मौके पर रोशन बारसी, राबिया, शहनाज बी, रुखसाना, रिजवाना, रुबीना,फिरदोस, शिवानी गुप्ता, गुल अफ्शां, हाजरा खातून, शरीफ अहमद आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.