प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़। तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रवक्ता काशी नारायण मिश्र को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार राय ने प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर उन्हें माला, अंगवस्त्रम एवं लड्डू से सम्मानित किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने नवनियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र से फ़ोन से बात की और उन्हें बधाई दी l इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम, नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.