गंगापार, जुलाई 4 -- महाविद्यालय के शिक्षक पुत्र ने आरआरबी मुंबई द्वारा घोषित जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर परिवार का नाम उज्ज्वल किया है। फूलपुर के धुर्रवा स्थित गौतम बुद्ध महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष डा.भूपेश गुप्ता की चार संतानों में चौथे नंबर के रवि शंकर गुप्ता बीटेक के साथ गेट क्वालीफाई हैं।उनका चयन आरआरबी मुंबई द्वारा घोषित जूनियर इंजीनियर के पद पर हो गया है।इसके पूर्व गत माह मध्य प्रदेश के विद्युत विभाग द्वारा घोषित जेई के पद पर भी उनका चयन हुआ था। उनके इस चयन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक मिट्ठू लाल मौर्या, राकेश मौर्या आदि ने बधाई दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.