शामली, नवम्बर 16 -- एक ग्रामीण ने शिक्षक पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। गांव भूरा निवासी रोहताश का 13 वर्षीय बेटा कार्तिक गांव में ही कक्षा सात में पढ़ाई करता है। गुरुवार को छात्र स्कूल में गया था। आरोप है कि स्कूल में शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट कर दी, जिस कारण वह घायल हो गया। बाद में वह अपने बेटे को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...