नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शिक्षकों की पदोन्नति में लैंगिक भेदभाव को लेकर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने शिक्षा निदेशालय की वरिष्ठता सूची में लैंगिक पक्षपात पर एलजी से हस्तक्षेप की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि यूनिफाइड डेवलपमेंट इनीशिएटिव ऑफ टीचर्स एंड एडमिनिस्ट्रेटर्स (उदिता) की ओर से उन्हें एक प्रतिवेदन मिला है। इसमें दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय में शिक्षकों की पदोन्नति प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अब भी पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए अलग-अलग वरिष्ठता सूचियां बनाई जा रही हैं। इस लैंगिक विभाजन के कारण अनुभव और संख्या में आगे होने के बावजूद महिला शिक्षकों को वर्षों तक पदोन्नति की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। वहीं, पुरुष श...