रुद्रपुर, जनवरी 28 -- खटीमा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के जीव विज्ञान शिक्षक निर्मल कुमार न्योलिया का प्रोजेक्ट उत्तराखंड राज्य से एनसीईआरटी की 'समृद्धि 2025-26' योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। यह कार्यक्रम शिक्षकों द्वारा कला-समेकित शैक्षणिक अभ्यास को बढ़ावा देने से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य माध्यमिक पाठ्यक्रम में कला आधारित शिक्षण पद्धतियों को प्रदर्शित करना है। न्योलिया ने कुमाऊं की पारंपरिक ऐपण कला को जीव विज्ञान के चित्रों में समेकित कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाया है। इस कार्य में विद्यालय के कला शिक्षक योगेंद्र सिंह ने सहयोग किया। यह कार्यक्रम एनसीईआरटी के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भुवनेश्वर में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित हो रहा है, जहां न्योलिया अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.