रामपुर, मई 22 -- केमरी थाना क्षेत्र के गांव लालानंगला निवासी मौ. आसिफ उर्फ़ आरिफ का छह वर्षीय पुत्र मौ. हसान गांव अनवरिया स्थित स्कूल में एलकेजी का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि उनका पुत्र विद्यालय पढ़ने गया था, लेकिन जब विद्यालय से वापस घर लौटा तो उसकी आंख सूजी हुई थी। उसकी आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और वह दर्द से तड़प रहा था। विद्यालय के स्टाफ का कोई व्यक्ति मासूम को उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया था। उन्होंने इलाज के लिए एक प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। जहां मासूम की आंख की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां मासूम को एडमिट करवाने के बाद आक्रोशित परिजन विद्यालय पहुंच गए और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर उंगली उठाई। साथ ही शिक्षक द्वारा मासूम की आंख फोड़े जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.