मुरादाबाद, जनवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया,घायल अवस्था मे पीड़ित महिला को परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपी पति के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। घायल अवस्था मे विवाहिता के परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे फ़िलहाल घर ले गए। शिक्षक वर्तमान में जिला रामपुर में तैनात है। ग्राम निवासी पीड़िता के परिजनो के मुताबिक उन्होंने लगभग सात माह पूर्व जसपुर के एक रिजॉर्ट मे आरोपी शिक्षक के साथ अपनी बेटी की शादी की थी। आरोप है कि शिक्षक पति ने कुछ ही दिन बाद अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई ,जब गुरुवार को आरोपी शिक्षक ने बेरहमी से पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.