बुलंदशहर, जनवरी 2 -- एक शिक्षक ने अपने वेतन से गरीब, असहाय लोगों को कड़कडाती ठंड से बचने के लिए 250 कंबल, लोई, शाल वितरित किए। शिक्षक की इस पहल के लिए लोग सराहना कर रहे है। क्षेत्र के गांव बच्ची खेड़ा निवासी शिक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि वह हसनपुर संविलियन स्कूल मे अध्यापक हैं। उन्होंने अपने पिता काले सिंह की प्रेरणा से कड़कड़ाती ठंड में असहाय लोगों की विगत 5 वर्षों से मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने एक माह का वेतन एक लाख रूपये तथा पत्नी अनीता देवी द्वारा दिए गए 25 हजार रूपये कुल 1.25 लाख रूपये के लगभग 250 कंबल, लोई, शाल खरीदे गए। शुक्रवार को गांव बच्ची खेड़ा में शिविर असहाय को वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...