लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 8 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाए जाने को इतिहास रचने वाला कदम बताते हुए प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री व विधायकों को धन्यवाद पत्र देने का निर्णय किया है। रविवार को लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में मानदेय वृद्धि को शिक्षका मित्रों के लिए होली का बड़ा तोहफा बताते हुए तय किया गया कि 24 फ़रवरी से 2 मार्च के बीच संगठन के सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में सरकार के मंत्री एवं विद्यायकों से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र, सौंपेगे। साथ ही सरकार से यह भी मांग की गई कि प्रदेश के शिक्षकों का वरिष्ठता के आधार पर जिले के बाहर ट्रांसफर की नीति जारी करें, जिससे 400 से 500 किलोमीटर दूर जिलों में कार्यरत हजारों शिक्षक अपने जिलों मे आ सकें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.