बरेली, मार्च 3 -- शिक्षक नेता की कार का हेलमेट न लगाने की वजह से चालान हो गया है। इस मामले में उन्होंने एसपी ट्रैफिक से शिकायत करने की बात कही है। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा 22 जून 2023 को उनकी कार का बियावानी कोठी की ओर से मालियों की पुलिया तिराहा की ओर जाते वक्त चालान किया गया। सोमवार को मैसेज पहुंचने पर उन्हें इस चालान की जानकारी हुई। इसमें उन पर हेलमेट न लगाने के चलते दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि चालान में उनकी कार का नंबर और फोटो लगा है। उनका कहना है कि इस संबंध में वह एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान से शिकायत करके कार्रवाई की मांग करेंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह चालान करीब दो साल पहले हुआ है। उस समय आईटीएमएस नया ही शुरू हुआ था। इस वजह से यह गड़बड़ी हुई है। उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.