फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- फर्रुखाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने बीएसए से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौेपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंवित चयन वेतनमान का लाभ शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हेंआर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। एक पद पर दस वर्ष सेवा कर चुके शिक्षकों, कर्मियों का चयन वेतनमान स्वीकृत किया जाये। परिषदीय विद्यालयों के बिजली बिल के अलावा आयकर की अग्रिम कटौती का भी मुद्दा उठाया गया। सोमनाथ दीक्षित, विमलेश, अर्चना राजपूत, विकास, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.