सहरसा, सितम्बर 6 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते 28 अगस्त को पीपीटी में बच्चों के ड्रेस में नही होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हाटी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीपुर के हेडमास्टर शकील अहमद को निलंबित करने का निर्देश प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई को दी गई थी। डीईओ के आदेश पर बीते 2 सितंबर को बीडीओ रोहित कुमार द्वारा नियोजन समिति की बैठक में आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुए प्रखंड संसाधन केंद्र नवहट्टा में योगदान का निर्देश दिया गया था। शिक्षक के निलंबित होने के तीन दिन भी प्रखंड संसाधन केंद्र में योगदान नही लेने की बात बीआरसी लेखापाल धीरज कुमार द्वारा बताई जा रही है। वहीं निलंबित शिक्षक शकील अहमद ने बताया कि 2 सितंबर को बीडीओ द्वारा प्रखंड कार्यालय में बुलाकर निलंबन की बात कही गई थी। निलंबन को लेकर कोई पत्र शिक्षक द्वारा नही मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.