आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की ड्राफ्ट सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मंडलायुक्त, गोरखपुर द्वारा कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली प्रकाशन अवधि में संबंधित मतदेय स्थल (तहसील एवं ब्लॉक कार्यालय) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय आजमगढ़ में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...