रांची, फरवरी 13 -- रांची। विशेष संवाददाता हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट की जांच के लिए अब हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज के दूसरे आयोग का गठन किया जाएगा। हाईकोर्ट ने इसके लिए दोनों पक्षों को हाईकोर्ट के किसी सेवानिवृत्त जज से संपर्क कर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। एकलपीठ ने एक सितंबर 2025 को जेएसएससी की मेरिट लिस्ट की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस डॉ एसएन पाठक का एक सदस्यीय आयोग का गठन कर मेरिट लिस्ट की जांच करने को कहा था। लेकिन जस्टिस पाठक ने इसमें असमर्थता जतायी और आयोग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को खंडपीठ ने वादी और प्रतिवादी को किसी दूसरे जज से संपर्क कर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया। बता दें कि हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मीना कुमा...