रांची, जुलाई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई हुई। लगभग पांच घंटे तक चली बहस के बाद भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। मेरिट लिस्ट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में 252 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता तेजस्विता सफलता ने कोर्ट के बताया कि राज्य सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र में पद की संख्या को लेकर विरोधाभाष है। सुप्रीम कोर्ट के सोनी कुमारी के मामले में 425 अभ्यर्थियों को नियुक्ति करने का आदेश दिया गया था। राज्य सरकार के अनुसार उसमें 377 अभ्यर्थियों ने योगदान दिया है। सरकार की ओर से यह भी कहा जाना गलत है कि सुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.