गढ़वा, दिसम्बर 15 -- मेराल, प्रतिनिधि। पतंजलि योग समिति परिवार के ओर से सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को मेराल निवासी बलराम शर्मा के आवास पर आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीओ संजय कुमार, प्रमुख दीपमाला कुमारी, पतंजलि के सुशील केशरी, डॉ लाल मोहन, संतोष चौबे सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह को उद्घाटन किया। मौके पर संबोधित करते एसडीओ ने कहा कि शिक्षक देश व समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक की भूमिका समाज में अहम होता है। वैसे लोग भाग्यशाली हैं जिन्हें समाज निर्माण का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय में जाएं वहां पर बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा संस्कार भी दें। आप पर पूरे समाज का दायित्व होता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त आचार्यों ...