गोपालगंज, सितम्बर 5 -- गोपालगंज। देश के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर ज्ञान भारती विद्यालय, गोपालगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व एवं शिक्षक का कर्तव्य विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं सभी बच्चों ने शिक्षकों के साथ भोजन किया। कार्यक्रम के अंत में कमला राय महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार मिश्रा ने प्रधानाध्यापक को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी -भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.