बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। बागपत शहर के यमुना इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। तीय कार्यकारिणी की सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में 71 एडेड विद्यालय है, जिनमें 1031 शिक्षक एवं प्रधानाचार्य कार्यरत है। इन शिक्षकों में पुरानी पेंशन की सुविधा 255 एवं नई पेंशन की सुविधा 776 शिक्षकों को दी जा रही है। कई विद्यालयों में पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। 39 प्रधानाचार्यों जो कार्यवाहक तथा तदर्थ के रूप में है उन्हें प्रधानाचार्य का वेतन नहीं दिया जा रहा है। शीघ्र प्रधानाचार्यों के पदों पर स्थाई नियुक्ति की जाए। शिक्षकों से अपील की होने वाले एमएलसी के चुनाव में एकजुटता एवं गंभीरता नहीं खाई तो शिक्षकों को जो वेतन वितरण अधिनियम का सुविधा मिल रही है वह भी सरकार समाप्त कर देगी। शिक्षकों को सड़क पर लाकर...