कौशाम्बी, मार्च 4 -- करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला निवासी अंकित श्रीवास्तव व उनकी पत्नी शिवानी श्रीवास्तव पेशे से परिषदीय शिक्षक हैं। इन्होंने मंगलवार को अपनी बेटी ईशा का दूसरा जन्मदिन ओसा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। शिक्षक दंपती ने केक काटकर वृद्धजनों का मुंह मीठा कराया। सभी को एक-एक बेड शीट भी भेंट की। इस मौके पर बेटी की दादी आशा श्रीवास्तव, मामा प्रेषित श्रीवास्तव, दादा अक्षत श्रीवास्तव, नानी बीना श्रीवास्तव व बाबा चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.