प्रयागराज, नवम्बर 8 -- थाना क्षेत्र के अंदावा निवासी एक सरकारी शिक्षक जय सिंह यादव और उनकी पत्नी संगीता यादव के खिलाफ 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। नवाबगंज निवासी सत्यम द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी दंपति ने 'इन्वेस्टमेंट' के नाम पर उनसे नकद और ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये लिए थे, जिसका कुल बकाया 73 लाख बताया जा रहा है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी दंपति ने पीड़ित को फर्जी मुकदमों जैसे बलात्कार, हत्या में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी शिक्षक अपनी सरकारी नौकरी का हवाला देकर कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये ठग चुका है। पुलिस आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.