फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- शिकोहाबाद में सोमवार को एटा चौराहा पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व प्रधानाचार्य, उनकी शिक्षक पत्नी को रौंदने से मौत हो गई। हादसे में मृतक के भाई भुजवीर सिंह पुत्र ताले सिंह निवासी रेल मंडी रेलवे स्टेशन रोड थाना जसवंत नगर इटावा ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि एके कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह पुत्र ताले सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी अपनी पत्नी कमला के साथ अपनी स्कूटी से बाजार किसी काम से एटा चौराहा के पास आए थे तभी डंपर के चालक ने तेजी, लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पूर्व प्रधानाचार्य, उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.