पटना, नवम्बर 30 -- पुरानी पेंशन योजना लागू करने, शिक्षकों को टीईटी देने की बाध्यता से मुक्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के शिक्षक 11 दिसंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर देशभर से शिक्षक दिल्ली पहुंचे। संघ के राज्य अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संघ की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय, महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, राम अवतार पांडेय, उप महासचिव मनोज कुमार, अंकेक्षक राम भूषण उपाध्याय, प्रवक्ता प्रेमचंद्र आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.