गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मेरठ मंडल शिक्षक चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल और एमएलसी (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा ने मंडल संयोजक, पदाधिकारी व आयामों के सहयोगी कार्यकर्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज विचारधारा को गहराई से समझता है। संगठन का उद्देश्य केवल जीत दर्ज करना नहीं बल्कि शिक्षा जगत को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। ऐसे में शिक्षक वर्ग की अपेक्षाओं को समझते हुए बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ और सशक्त करनी होगी। इस मौके पर शिक्षक चुनाव महानगर संयोजक बॉबी त्यागी व सह संयोजक बिरजू पंडित ने चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह और भाजपा मीडिया प्रभ...