बदायूं, फरवरी 6 -- बगरैन। कस्बा निवासी शिक्षक गुलनवी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा आयोजित नेट परीक्षा दर्शनशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की है। गुल नवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में राजनीति शास्त्र विषय से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण करके की। वर्ष 2017 में एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की, वर्ष 2019 में एलएलएम कर लिया। वर्ष 2021 में दर्शनशास्त्र विषय से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से कानून विषय से पीएचडी कर रहे हैं। एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी वह हिम्मत नहीं हार रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...