पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। पर्यावरण शिक्षण केंद्र ने अमरिया ब्लॉक के परिषदीय स्कूल भगा मोहम्मद गंज के शिक्षक खेमपाल सिंह को पर्यावरण मित्र पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है। पर्यावरण शिक्षण केंद्र (सीईई) की ओर से वर्ष 2013 से अर्थियन कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर पर विप्रो के सहयोग से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यालयों के लिए एक गतिविधि आधारित सस्टेनेबिलिटी शिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें विद्यालय जल, जैव विविधिता और कचरा विषय पर कार्य करते हैं। विद्यालय अपनी कार्ययोजना और उपलब्धियों को रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करते है। सीईई की ओर ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया। निर्णयकर्ताओं द्वारा मूल्यांकन करने के बाद ...