बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- नूरसराय के अंधना उर्दू मध्य विद्यालय में दी गयी विदाई फोटो : नूरसराय टीचर-नूरसराय के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को शिक्षकों को विदा करते लोग। नूरसराय, निज प्रतिनधि। प्रखंड के अंधना उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को तीन शिक्षकों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक शौकत अली सेवानिवृत हो गये। वहीं, रमेश चंद्र और शाबिर का तबादला दूसरे स्कूलों में हो गया है। इन्हें विदा करते समय साथी शिक्षकों की आंखें नम हो गयी। एचएम रंजीत कुमार सिन्हा ने इनके योगदान को याद करते हुए कहा कि इनकी कमी हमेशा खलेगी। इन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में बड़ी मेहनत की है। उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामना दी। विदा हो रहे शौकत अली ने कहा कि स्कूल में 26 साल तक सेवा देने के बाद छोड़कर जाना कष्टदायक है।...