भागलपुर, जनवरी 11 -- गोराडीह प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अगड्डा (दक्षिण टोला) के शिक्षक यदुनाथ के स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक हसीव अख्तर व मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक शाहिद अख्तर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल ) गोराडीह के प्रखंड अध्यक्ष वीर शिवाजी शामिल हुए। मौके पर उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, विनोद कुमार सत्यार्थी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...