औरंगाबाद, अगस्त 1 -- औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय चंद्रगढ़ में वरीय शिक्षक अरविंद कुमार के उर्दू प्राथमिक विद्यालय देवगंना में प्रधानाध्यापक के रूप में स्थानांतरण पर उनके सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीएड कॉलेज के सचिव पंकज कुमार सिंह, मुखिया आमोद चंद्रवंशी, पैक्स अध्यक्ष सर्वेश सिंह और समाजसेवी ललित नारायण सिंह उपस्थित थे। अरविंद कुमार को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने उनके कुशल शिक्षण और नेतृत्व की प्रशंसा की। विदाई के दौरान कई छात्र भावुक हो गए। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वे शिक्षा के प्रति समर्पित और समय के पाबंद शिक्षक रहे हैं। समारोह में शिक्षक प्रमेंद्र सिंह, सर्ज...