बलिया, फरवरी 5 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। झांसा और धमकी देकर शिक्षक से करीब नौ लाख रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाके के नारायणपुर सुलुई निवासी जगजीवन कनौजिया ने पुलिस को बताया है कि बीआरसी पकवाइनार पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हूं। मेरी पूरी जानकारी मानव सम्पदा पोर्टल पर मौजूद है। उनका कहना है कि 10 मई 2025 को पंकज यादव ने मेरे मोबाइल पर फोन किया। खुद को सचिवालय सहायक सचिव बताते हुए नौकरी के बारें में बातचीत करने लगा। उसने स्थानान्तरण के साथ ही समाज कल्याण विभाग में डिस्टीक क्वार्डिर्नेटर के पद पर नियुक्ति का झांसा देकर ऑनलाइन 20 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वह बार-बार पैसा मांगने लगा। जब मना ...