हमीरपुर, जनवरी 9 -- बिवांर, संवाददाता। छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहे वित्तविहीन इंटर कॉलेज के शिक्षक को बीच रास्ते घात लगाकर तीन बाइकों में सवार आठ युवकों ने दबोच लिया। शिक्षक की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे शिक्षक बेहोश हो गया। हमलावर युवक उसे उसी की बाइक में बेहोशी की हालत में बैठाकर करीब 12 किमी दूर इमिलिया गांव ले गए। जहां होश में आने के बाद फिर से उसे पीटा गया। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावर शिक्षक की बाइक, गले में पड़ी सोने की चेन और पर्स लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के करगांव गांव का 25 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र जयकरन सिंह उमरी गांव में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम कॉलेज की छुट्टी के बाद करीब 3.30 बजे विक्रम अपनी बाइक से वापस अपने गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.