बेगुसराय, मई 27 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के ताजपुर गाछी में रविवार की रात गौड़ा निवासी शिक्षक सुमन सौरभ को बदमाशों द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जख्मी शिक्षक के भाई प्रसून कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी के अनुसार गत 25 मई की शाम 4 बजे गौड़ा निवासी हरिओम कुमार, समस्तीपुर जिले के मऊ शेरपुर निवासी गौरव झा और सातनपुर निवासी सोनू झा घर पर पहुंचकर सौरव को भोज खाने के नाम पर ले गए। रात साढ़े 9 बजे उनके भाई ने फोन कर ताजपुर गाछी में आरोपी हरिओम कुमार द्वारा गोली मार कर घायल करने की बात कही। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से घायल सौरव को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय लाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.