औरंगाबाद, फरवरी 5 -- शहर के बाबूगंज शिक्षक कॉलोनी से गाय चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में राजेंद्र यादव ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि रविवार की देर रात तीन से चार की संख्या में अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर गाय बाहर निकाल ले गए और बाद में बस स्टैंड के पास गाय को पिकअप वाहन पर लादकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...