बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजडीहा मध्य विद्यालय में शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित शिक्षक जलालुद्दीन अंसारी रजडीहा गांव स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित है। शिक्षक द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के बाद पुलिस की टीम ने रजडीहा गांव निवासी झब्बू तिवारी और अरबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया था। पीड़ित के आवेदन के आधार पर आरोपितों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...