फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। राजेपुर निवासी शिक्षक संतोष गुप्ता के पुत्र डॉ.मणि गुप्ता ने यूरोपियन कमीशन की विश्व स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस तरह से मणि लंदन में इंपीरियल कालेज आफ साइंस टेक्नोलाजी एंड मेडिसिन में वैज्ञानिक के रूप में काम करेगा। मणि ने कानपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...