अलीगढ़, जनवरी 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टावर के पास सागर कॉलोनी में बदमाशों ने शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख 20 हजार की नकदी व लाखों रुपए के जेवरात पर कर दिए। परिवार शादी में गया था। इसके पीछे बदमाशों ने महज 20 मिनट में घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सागर कॉलोनी निवासी तैयब खान शिक्षा विभाग में हेड मास्टर हैं। शनिवार रात को वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में घर से एक किलोमीटर दूर क्राउन रीजेंसी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे। जब वे शादी से लौटकर आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर फैला सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार अलमारी से करीब 40 तोले जेवरात, हीरे की अंगूठी, और 1...