प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- कुंडा। नगर पंचायत के शांति नगर मोहल्ला निवासी राधेश्याम लालगंज इलाके के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी घर में ताला बंद कर बच्चे के साथ मायके गई थी। शनिवार रात शिक्षक भी घर पर नहीं थे। चोर बंद घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद और जेवर के साथ ही अन्य सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी रविवार को घर लौटने पर हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.