भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता महादेव सिंह कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक डॉ. विजय कुमार के निधन पर गुरुवार को कॉलेज में शोकसभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर जहां मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए हुतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तो वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने दिवंगत शिक्षक द्वारा कॉलेज में दिये गये सेवा को याद किया। वहीं इस मौके पर डॉ. विभु कुमार राय, डॉ. अशोक पांडे, डॉ. अजीत शर्मा, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. संतोष कुमार झा, डॉ. रामानाथ झा आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...